15 अगस्त को भव्य ध्वजारोहण, हर घर तिरंगा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर व्यापक तैयारियों पर मंथन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे प्रदेश मंत्री अश्विनी अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के ‘हर घर तिरंगा’ आह्वान को पीलीभीत में व्यापक जनअभियान का स्वरूप देने का संकल्प लिया। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वयं अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को दोहराने का पर्व है। संगठन का प्रयास रहेगा कि इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पीलीभीत में जन-जन की भागीदारी वाला अभियान बने।

बैठक में जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, संरक्षक संजीव मोहन अग्रवाल, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, जिला महामंत्री अंकुर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अजीम, जिला उपाध्यक्ष राशिद नूर, जिला उपाध्यक्ष आलोक बंसल, नगर उपाध्यक्ष करनदीप सिंह, युवा नगर महामंत्री निमित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलेवासियों से अपील की कि 15 अगस्त को अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं तथा स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के पर्व के रूप में मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!