माता यशवंत्री देवी पदयात्रा में सपा की पूर्व प्रत्याशी आरती महेन्द्र की सक्रिय मौजूदगी, आस्था संग दिखा जनसंपर्क का रंग

संवाददाता: अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

पीलीभीत (पूरनपुर ):- कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खास में आयोजित माता यशवंत्री देवी की भव्य पदयात्रा इस बार आस्था के साथ-साथ सियासी हलचल का भी केंद्र बन गई, जब पूरनपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी आरती महेन्द्र पदयात्रा में शामिल होने पहुंचीं। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आरती महेन्द्र ने पदयात्रा में शामिल होकर माता के दर्शन किए और यात्रा की सुख-समृद्धि व मंगलमय होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। उनके साथ समाजवादी कार्यकर्ता धर्मेन्द्र लोधी, कृपाल वर्मा, दीपू भाई, अमित राजपूत और मनोज भी मौजूद रहे।गौरतलब है कि ग्राम जमुनिया खास से माता यशवंत्री देवी की यह पदयात्रा छठी बार निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। “जय माता दी” के जयकारों, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के बीच यात्रा पूरे भक्तिभाव के साथ आगे बढ़ी। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, वहीं युवाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा में सर्वेश यादव, राजू वर्मा, अंकित वर्मा, आदित्य वर्मा, महेंद्र वर्मा, हरिबाबू वर्मा, छोटे लाल, जितेंद्र वर्मा, मनोज वर्मा, आकाश वर्मा, रामखिलावन, मुकेश यादव, अरुण वर्मा समेत दर्जनों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। ग्रामीणों ने भी यात्रा के स्वागत और व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभाई। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि इसमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी ने इसे सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बना दिया। पदयात्रा ने एक बार फिर क्षेत्र में एकता, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!