माधौटांडा में दबंगई का नंगा नाच: दलित युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां और तलवार का आतंक वायरल

संवाददाता:- पूरनपुर

पीलीभीत:- माधौटांडा क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम नजीरगंज निवासी सूरज पाल पासवान ने बताया कि वह 6 अप्रैल 2026 को अपनी इको गाड़ी से सवारियों को लेकर गोद भराई कार्यक्रम में जा रहा था। इसी दौरान नहर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद कार मालिक नागेंद्र उर्फ मंगा, जो खुद को कथित किसान नेता बताता है, हाथ में तलवार लेकर गाड़ी से उतरा और प्रार्थी व सवारियों पर जानलेवा हमला करने दौड़ पड़ा। वायरल वीडियो में आरोपी खुलेआम तलवार लहराते और धमकी देते नजर आ रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।घटना से गाड़ी में सवार लोग सहम गए। पीड़ित के पास घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद है।पीड़ित ने माधौटांडा पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!