कप्तान सुकृति माधव मिश्रा के नेतृत्व में पूरनपुर सर्कल में सख्त पुलिसिंग, सीमा क्षेत्र तक अपराधियों पर शिकंजा

संवाददाता:- अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

पूरनपुर/पीलीभीत:- जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस कप्तान सुकृति माधव मिश्रा के निर्देशन और पूरनपुर क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रतीक दहिया के कुशल मार्गदर्शन में पूरनपुर सर्कल की पुलिसिंग व्यवस्था लगातार सुदृढ़ हो रही है। क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। पूरनपुर सर्कल के अंतर्गत आने वाली कोतवाली पूरनपुर, थाना माधौटांडा, थाना घुँघचाई, थाना सेहरामऊ उत्तरी और थाना हजारा पुलिस अपने तेज-तर्रार रवैये और सक्रिय कार्यशैली के चलते लगातार कार्रवाई कर रही है। अपराधियों के खिलाफ सख्ती और नियमित चेकिंग अभियान से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी हुई है। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी बनी रहती है। खासतौर पर थाना माधौटांडा और थाना हजारा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए पुलिस हर स्तर पर सतर्क है। पुलिस अधिकारियों के इस सख्त और सक्रिय रवैये के चलते न केवल अपराधियों में खौफ है, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है और इसे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!