संवाददाता:- अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

(पीलीभीत):- मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय माधोटांडा में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं, छात्राओं और ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ देखा और सुना।कार्यक्रम में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
इस दौरान करीब 70 बालिकाएं, 40 महिलाएं और 20 पुरुष मौजूद रहे, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में जागरूकता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।मिशन शक्ति प्रभारी सोहन लाल के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उनके साथ महिला कांस्टेबल सहित पूरी टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियान समाज में महिलाओं की स्थिति मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
