नगर पालिका परिषद बिल्सी के वार्ड नम्वर 5 में जोरदार प्रदर्शन , पालिका प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप

गहरी नींद में सोया हुआ है पालिका प्रशासन-जिलाधिकारी बदायूं से कार्यवाही की मांगबिल्सी ।नगर पालिका परिषद बिल्सी के वार्ड नम्वर 5 में वार्ड में रहने वाले लोगो ने जोरदार प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है । अपनी समस्याओं को बताते हुए स्थानीय वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड नंबर 5 जो नगर पालिका परिषद बिल्सी की सीमा में आता है विगत कई महीनो से यहां टूटी गली एवं नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है जिसको लेकर सभासद से लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों अधिकारियों तक अवगत करा दिया गया है बावजूद इसके इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है इसलिए अब हम लोग उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है जिससे नवाजियों एवं बच्चों एवं यहां से निकलने वाली राहगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है । घरों के सामने गंदा पानी जमने से मच्छर आदि पनप रहे हैं जिससे बुखार ,डेंगू, मलेरिया आदि का खतरा बन गया है ऐसे में बच्चों एवं बुजुर्गों एवं वच्चों को हो रही परेशानियों से अब यह नगर पालिका कब तक निजात दिला पाएगी यह देखना बाकी है ।।इस समस्या को अवगत कराते हुए वार्ड के सभासद शाहनवाज अल्वी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे वार्ड में चार गलियां हैं जिनमें से तीन गलियों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है शेष बची एक गली का निर्माण के लिए प्रस्ताव भी पास हो चुका है किसी कारणवश इसका कार्य शुरू होने में विलंब हो रहा है मैंने पालिका को अवगत करा दिया है जल्द काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही हैइस समस्या पर चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश सागर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस वार्ड में चार गलियां है तीन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है शेष एक गली का निर्माण अगले माह जो कि मार्च माह में पूर्ण हो जाएगा स्थानीय लोगों को हो रही है समस्या के लिए खेद व्यक्त करता हूं जल्दी विकाश कार्य शुरू करा दिया जाएगा ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!