जेकेएसएस संगठनात्मक पदों में बदलाव, पदाधिकारियों से संगठन विस्तार की अपील

जनपद पीलीभीत स्थित कार्यालय से जेकेएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संगठन के पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत व व्यापक बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की मेहनत, लगन और त्याग के कारण संगठन का निरंतर विस्तार हो रहा है और हर वर्ग, समाज व धर्म के लोग बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करना होगा, ताकि समाज के दबे-कुचले, शोषित, वंचित, किसान-मजदूर और कमजोर वर्ग के लोगों की अधिक से अधिक सहायता व सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके और आर्थिक समावेशन को बढ़ावा मिले।

इस दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कुछ संगठनात्मक पदों में परिवर्तन भी किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि लंबे समय से संगठन से जुड़े और सक्रिय भूमिका निभा रहे पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत प्रवीन गोयल को जिला कार्यकारिणी सदस्य पीलीभीत, नन्दराम वर्मा को ब्लॉक प्रभारी ललौरीखेड़ा, मीना सिंह को जिला उपाध्यक्ष महिला पीलीभीत तथा अमित कुमार गुप्ता को जिला सह कोषाध्यक्ष पीलीभीत के पद पर मनोनीत किया गया है।

ब्रहमपाल सिंह ने कहा कि इन सभी पदाधिकारियों का संगठन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और भविष्य में भी उनसे इसी तरह संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!