संवाददाता अजीम मिर्जा की रिपोर्ट /
पीलीभीत बरखेड़ा नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल एवं एसडीएम नागेंद्र पांडे ने की। इस दौरान शासन द्वारा नामित सभासद चंद्रपाल दिवाकर, लक्ष्मीकांत भोजवाल और जगदीश भोजवाल को एसडीएम हेमंत चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में 128 विधानसभा बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नव-नामित सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें और नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सभासद मिलकर स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे।
इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री नागेंद्र गंगवार, अमित कुशवाह, मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप, अमित गंगवार, मेला कमेटी अध्यक्ष ध्रुव पांडे, महामंत्री कैलाश मौर्य, सभासद नफीस अहमद, श्रीपाल, कमरूल अंसारी, राजेश सक्सेना, लेखाकार नफीस अहमद, चेतन जायसवाल, दीपक सूर्यवंशी, हरिओम गंगवार, सन्नी गोपाल, प्रदीप सक्सेना समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
