क्षेत्र के लोग बोले हर फरियादी की बात सुनी जा रही, मौके पर होता है समाधान
टीवी 1 न्यूज़ नेटवर्क पीलीभीत/
पीलीभीत कप्तान के सख्त आदेशों का करते हैं तत्काल पालन भ्रष्टाचार के खिलाफ होता है फौरन एक्शन पीलीभीत जनपद के एसपी सुकृति माधव मिश्रा के निर्देश पर गजरौला में सख्त कानून व्यवस्था आपको बता दे की थाना गजरौला में तैनात एसएसआई मोहम्मद आरिफ अपनी सख्त कार्यशैली और जनसुनवाई के प्रति संवेदनशील रवैये के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपराधियों के प्रति कड़े तेवर और फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार के चलते क्षेत्र के लोग उनकी कार्यशैली की खुलकर सराहना कर रहे हैं।

बताया जाता है कि एसएसआई मोहम्मद आरिफ रोजाना थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनका त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास करते हैं यही वजह है कि आम जनता का भरोसा उन पर लगातार मजबूत होता जा रहा है।
थाने में पहुंचने वाले पीड़ितों को बिना किसी भेदभाव के न्याय दिलाने की दिशा में वह सक्रिय रहते हैं।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर अपराधियों में उनके नाम से ही खौफ देखा जाता है, वहीं दूसरी ओर आम जनता उन्हें अपना भरोसेमंद पुलिस अधिकारी मानती है।
अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भी वह लगातार सक्रिय रहते हैं, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि इसी तरह पुलिस और जनता के बीच संवाद और सहयोग बना रहे तो क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
एसएसआई मोहम्मद आरिफ की सक्रियता और निष्पक्ष कार्यशैली ने उन्हें क्षेत्र के लोगों के बीच एक भरोसेमंद पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित कर दिया है।
