शादी का झांसा देकर प्रेमिका को हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत में इश्क, भरोसा और फिर धोखा… एक बार फिर प्रेम के नाम पर विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी का सपना दिखाकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

आरोपी पर आरोप है कि उसने प्रेम संबंध का फायदा उठाते हुए युवती को शादी का भरोसा दिलाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद तत्काल पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का थाना क्षेत्र के गांव बुधेली निवासी युवक से प्रेम -प्रसंग चल रहा था।बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने बड़ी चालाकी से युवती से नजदीकियां बढ़ाईं।

मीठी-मीठी बातों और झूठे वादों के सहारे उसने युवती का भरोसा जीता और उसे यह यकीन दिलाया कि वह जल्द ही उससे शादी करेगा। इसी भरोसे के चलते युवती उसके झांसे में आती रही और आरोपी उसकी मजबूरी का फायदा उठाता रहा।

तीन साल तक चले इस प्रेम प्रसंग के दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ अलग अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया शादी के लिए युवती के कहने पर युवक टाल मटोल करता रहा।युवती ने उस पर जब शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और युवती को धमकी दी। इससे युवती के होश उड़ गए।

उसने अपने परिजनों को पूरी कहानी सुनाई। गुरुवार को युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और तहरीर देकर मामले की शिकायत पुलिस से की पुलिस नें मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सुधाकर नाम के युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

जिसे पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह नें बताया युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!