संवाददाता:-धर्मपाल सिंह
पीलीभीत:- जनपद में पान मसाला पर ओवररेट वसूली का खेल लगातार तेज होता जा रहा है कलीनगर, पूरनपुर और सदर क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें आम हो गई हैं। आरोप है कि कई व्यापारी जानबूझकर पान मसाला का स्टॉक जमा कर बाजार में कृत्रिम किल्लत पैदा कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों को मजबूरी में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
एमआरपी से अधिक दाम वसूलना जहां कानूनन अपराध है, वहीं खुलेआम इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दुकानों पर निर्धारित मूल्य से कहीं ज्यादा कीमत ली जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है। ग्राहकों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे मुनाफाखोरों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।
आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर सख्ती का अभाव साफ नजर आ रहा है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल जांच कर दोषी दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि बाजार में पारदर्शिता बनी रहे और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
