सहारनपुर में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने किया हिंदू पर्व पत्रिका का विमोचन

सहारनपुर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा 28 मार्च 2026 को रुड़की रोड स्थित आर्चिड पार्टी हॉल (सहारनपुर बस अड्डे के सामने) में वार्षिक हिंदू पर्व पत्रिका का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद अंकुर दुआ, वरिष्ठ पत्रकार कुश पुरी, उद्योगपति प्रभव स्वरूप, समाजसेवी शिशु प्रधान, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर, डॉ. एम.के. तनेजा, डॉ. तारिणी तनेजा, महिला प्रदेश अध्यक्ष विजय पुरोहित तथा सभासद विकल्प जैन सहित कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से पत्रिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व पत्रिका के माध्यम से हिंदू संस्कृति और सभी त्योहारों की सही जानकारी समाज तक पहुंचती है, जिसका लाभ प्रत्येक हिंदू को उठाना चाहिए। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ ने कहा कि आज जिस प्रकार हिंदू संगठन समाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वह सराहनीय है और यह कार्य काफी चुनौतीपूर्ण भी होता है।

राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा ने समाज से एकजुटता और जागरूकता का आह्वान करते हुए हिंदू समाज की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में संजय अरोड़ा ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन देश के 24 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है तथा अधिक से अधिक लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर आलोक चावला (प्रदेश संयोजक उत्तराखंड), प्रवीण जैन, राजीव कुमार बंसल, सरिता सिंगल, राजेश शर्मा, अंकित पाल, अनिल मलिक, अमित शर्मा, संजीव शर्मा, सोनू धीमान, अंजू शर्मा, दीपक पुरोहित, संदीप अरोड़ा, अशोक आर्य, संजय गोस्वामी, गौरव मुंडे, विजय प्रताप सिंह, समर ठाकुर, सचिन कुमार, विनोद कुमार, अंकित सैनी, परीक्षित मित्तल, कन्हैया शर्मा, नमन मित्तल, सचिन त्यागी, प्रवीण सैनी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!