संवाददाता- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह
पीलीभीत पूरनपुर:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा लक्ष्य डिग्री कालेज, पूरनपुर में मण्डल स्तरीय दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पूरनपुर नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षण सत्रों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष भाजपा गोकुल प्रसाद मौर्या, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, पूर्व जिला सोशल मीडिया संयोजक अभिमन्यु गंगवार, मण्डल अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, विजय सिंह एवं भगवती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन नवनीत मिश्रा द्वारा किया गया।इस अवसर पर लक्ष्य डिग्री कालेज के प्रबंधक रवि गुप्ता सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य रितुराज पासवान, हर्ष गुप्ता, मुकेश खंडेलवाल, ब्रजेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, सत्य पाल सिंह चौहान, विवेक तिवारी, मुनेन्द्र पाल सागर,प्रियंका मिश्रा, संतोष सिंह, उमा शंकर शुक्ला, सभासद सौरभ सक्सेना, विकास गुप्ता, गौरव जायसवाल, शेर सिंह यादव, राहुल सक्सेना, हरगोविंद बाजपेई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त पूरनपुर नगर की मण्डल टीम से रवि वर्मा, गौरव गुप्ता, मानस शुक्ला, उपेंद्र भारती, अमन शान, सूरज बाथम, सपना सिंह, प्रदीप मुखिया, अंकित कुमार, रितेश गुप्ता, अक्षत शिवांग तिवारी, सचिन पाण्डेय, फूल चंद राठौर, आलोक त्रिवेदी, कुमार अभिषेक, अरविन्द सिंह, अशोक राठौर, दीपक गुप्ता, आकाश वर्मा, अनिल शर्मा, अजय वर्मा, सनी गुप्ता, सत्य पाल शर्मा, केशव कुमार सक्सेना एवं ओम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।प्रशिक्षण महा-अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
