संवाददाता: अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

पीलीभीत:- पुलिस कप्तान सुकृति माधव मिश्रा के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है इसी क्रम में थाना माधोटांडा पुलिस द्वारा मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सघन फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस कप्तान सुकृति माधव मिश्रा की सख्त मॉनिटरिंग और स्पष्ट निर्देशों का ही परिणाम है कि जिले में पुलिसिंग का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग कर अपराधियों पर नजर रखें और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाएं
माधोटांडा पुलिस द्वारा की जा रही फुट पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, व्यापारियों से संवाद और आम नागरिकों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है। इससे न केवल अपराधों पर अंकुश लग रहा है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है। लोगों ने पुलिस कप्तान की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता के चलते क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है और असामाजिक तत्वों में डर बना है।कुल मिलाकर कप्तान सुकृति माधव मिश्रा के नेतृत्व में पीलीभीत पुलिस का यह अभियान कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनता में भरोसा कायम करने में सफल साबित हो रहा है।
