संवाददाता: अरुन वर्मा के साथ धर्पपाल सिंह

जनपद पीलीभीत में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कप्तान सुकृति माधव मिश्रा के निर्देशन में माधौटांडा पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर पुलिस की सक्रियता और सतर्कता साफ देखने को मिली।प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल की अगुवाई में माधौटांडा रोड स्थित जमुनिया पुलिस चौकी पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चौकी प्रभारी के साथ उपनिरीक्षक गौरव पंवार, कांस्टेबल दिनेश शास्त्री, रोहित मलिक सहित पूरी टीम मुस्तैदी से डटी रही।अभियान के दौरान उपनिरीक्षक गौरव पंवार ने खुद मोर्चा संभालते हुए वाहन चालकों को रोककर उनकी जांच की और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस की इस कार्रवाई से जहां नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा रहा, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में बेहद कारगर साबित होंगे।माधौटांडा पुलिस का यह अभियान न सिर्फ अपराध नियंत्रण बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में भी एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
