विधायक ईश्वर प्रसाद साहू परिवार संग पहले शो में पहुंचेंगे

राकेश साहू न्यूज़ एजेंसी जांजगीर चांपा छतीसगढ़

छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म दंगल द वीरनपुर 3 तारीख को प्रदेश के समस्त सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा और विवाद बना हुआ है, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।इसी क्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के विधायक ईश्वर प्रसाद साहू अपने परिवार, टीम और सुरक्षा गार्डों के साथ श्याम टॉकीज में फिल्म देखने पहुंचेंगे। वे दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चलने वाले प्रथम शो में फिल्म का आनंद लेंगे।सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री के भी फिल्म देखने के लिए पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।फिल्म के निर्माता-निर्देशक हेमलाल चतुर्वेदी और रमेश कुमार नाग हैं। वहीं फिल्म में मुख्य भूमिका में पवन गांधी नजर आएंगे, जो विधायक ईश्वर प्रसाद साहू की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा, डॉ. नेहा शुक्ला सहित कई कलाकारों ने इसमें अहम किरदार निभाए हैं।बताया जा रहा है कि यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है, जिसमें साहू समाज के साथ हुए कथित अत्याचार और विधायक के निजी जीवन से जुड़ी घटनाओं को दर्शाया गया है। खासतौर पर इसमें उनके पुत्र भुवनेश्वर प्रसाद साहू की हत्या की घटना को प्रमुखता से दिखाया गया है। इस फिल्म के निर्माण के लिए स्वयं विधायक ने अनुमति दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!