गजरौला पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला, घायलों को समय पर मिला इलाज

संवाददाता:- धर्मपाल सिंह

पीलीभीत:- दिनांक 02/04/2026 को शाम करीब 6:20 बजे थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम गजरौला के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार कुल छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना देरी किए सभी घायलों को सुरक्षित एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पीलीभीत भिजवाया। पुलिस की तेज कार्रवाई के चलते घायलों को समय पर इलाज मिल सका और बड़ी अनहोनी टल गई। घायलों में राकेश कुमार व उनका 12 वर्षीय पुत्र आदित्य सहित दूसरी बाइक पर सवार सलाउद्दीन, उनकी पत्नी सीमा और दो छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस ने संभाली कमानहादसे के बाद गजरौला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ घायलों की मदद की, बल्कि यातायात को भी सुचारू रूप से चालू कराया। पुलिस की मुस्तैदी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही और जाम जैसी स्थिति नहीं बनने दी गई।फिलहाल मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है और आगे की कार्रवाई के लिए तैयार है गजरौला पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता एक बार फिर सराहनीय रही, जिसने संकट की घड़ी में जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!