देवस्थान की भूमि पर अवैध मजार से भड़का आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे एसडीएम दरबार

संवाददाता:- धर्मपाल सिंह

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo;
hw-remosaic: false;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: 128;
cct_value: 5500;
AI_Scene: (200, 0);
aec_lux: 260.35083;
aec_lux_index: 0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;
albedo: ;
confidence: ;
motionLevel: 0;
weatherinfo: null;
temperature: 40;

पीलीभीत:- कलीनगर तहसील क्षेत्र के चित्तरपुर गांव में देवस्थान की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि घाटा संख्या 19 की जमीन, जो वर्षों से हिंदू देवी-देवताओं के नाम दर्ज है, उस पर अवैध रूप से मजार का निर्माण कर दिया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि इस भूमि से संबंधित सभी वैध दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं और इस संबंध में कई बार तहसील प्रशासन को शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते अवैध निर्माण को बढ़ावा मिला है। इस पूरे मामले को लेकर गांव में भारी रोष व्याप्त है। हिंदू संगठनों ने भी कड़ा विरोध जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और अवैध मजार को हटाने की मांग की। अब देखना यह है कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!