संवाददाता:- अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

पीलीभीत:- कलीनगर तहसील क्षेत्र के भीमपुर नौगजा गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है आरोप है कि विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के जबरन पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर वर्षों से कोई पुलिया नहीं थी, वहां अचानक निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। किसानों ने आशंका जताई है कि इस अवैध निर्माण से उनकी फसलों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंच सकता है। उनका आरोप है कि विभाग दबाव बनाकर काम करा रहा है और स्थानीय लोगों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर एसडीएम से शिकायत की है और तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
