रिपोर्ट: राकेश कुमार साहून्यूज एजेंसी, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

रायपुर //// जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ की चर्चित पारिवारिक और सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म “दंगल द वीरनपुर” की आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस 2 अप्रैल को रायपुर में आयोजित की गई। इस दौरान फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों ने मीडिया के सामने फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी, रमेश नाग और अभिनेता पवन गांधी ने बताया कि यह फिल्म 3 अप्रैल से प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। रिलीज के पहले दिन दोपहर 12 बजे प्रीमियर शो रखा गया है, जिसमें साजा विधायक ईश्वर प्रसाद साहू के शामिल होने की भी पुष्टि की गई है।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की कहानी 8 अप्रैल 2024 को बीरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई उस दर्दनाक घटना पर आधारित है, जिसमें विधायक के पुत्र भुनेश्वर साहू की हत्या हो गई थी। इस घटना ने पूरे प्रदेश में व्यापक असर डाला और राजनीतिक स्तर पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। फिल्म उसी वास्तविक घटना को केंद्र में रखकर बनाई गई है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी जानकारी दी गई कि फिल्म की स्क्रीनिंग 21 मार्च को पहले ही की जा चुकी है, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इस दौरान फिल्म की लीड एक्ट्रेस शालिनी विश्वकर्मा से मुलाकात कर फिल्म के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी की गई।निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने आगे बताया कि उनकी अगली फिल्म बलौदा बाजार की आगजनी की घटना पर आधारित होगी, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। जल्द ही इस फिल्म का मुहूर्त और कलाकारों का चयन किया जाएगा।न्यूज एजेंसी जांजगीर-चांपा के संवाददाता राकेश कुमार साहू के अनुसार, “दंगल द वीरनपुर” एक सच्ची घटना पर आधारित संवेदनशील फिल्म है, जिसे निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के संयुक्त प्रयास से दर्शकों के सामने लाया जा रहा है।मीडिया परिवार की ओर से फिल्म की सफल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
