दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी सेंध! पीलीभीत सरबजीत कनेक्शन से हड़कंप

संवाददाता:- tv1 न्यूज़ नेटवर्क

पीलीभीत/नई दिल्ली: राजधानी की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों में शामिल दिल्ली विधानसभा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कार सुरक्षा बैरियर तोड़ते हुए अचानक परिसर के अंदर घुस गई। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में सवार लोग तेजी से अंदर पहुंचे और स्पीकर रूम के बाहर एक संदिग्ध वस्तु रखकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और विधानसभा परिसर को खाली कराते हुए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध कार पर पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) का नंबर दर्ज बताया जा रहा है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। इस कनेक्शन के सामने आने के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं सीसीटीवी से सामने आया संदिग्धजांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो कंधे पर बैग और हाथ में हेलमेट लिए परिसर के आसपास घूमता नजर आ रहा है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। BDDS और डॉग स्क्वॉड मौके पर तैनातघटना के बाद बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में इसे बेहद संवेदनशील मामला मानते हुए हर एंगल से पड़ताल जारी है।सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल इस घटना ने एक बार फिर हाई-सिक्योरिटी जोन में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। आखिर इतनी सख्ती के बावजूद वाहन बैरियर तोड़कर अंदर कैसे पहुंचा—यह बड़ा सवाल बना हुआ है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।(जांच जारी — अपडेट का इंतजार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!