संवाददाता:- अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम की अगुवाई कर रहीं सपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, 129 विधानसभा पूरनपुर की पूर्व प्रत्याशी आरती महेंद्र ने अपने आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच पूरे माहौल में सपा की ताकत और एकजुटता साफ झलक रही थी। स्वागत कार्यक्रम के बाद आरती महेंद्र के आवास पर सूक्ष्म जलपान का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आरती महेंद्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीब, किसान और युवाओं की आवाज रही है और आने वाले समय में पार्टी और भी मजबूती के साथ जनता के बीच काम करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूरनपुर विधानसभा में सपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं। वहीं सिद्धार्थ सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता होता है। उन्होंने सभी से बूथ स्तर तक मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि पार्टी नेतृत्व हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि पूरनपुर में सपा लगातार मजबूत होती जा रही है और विपक्ष के लिए चुनौती बनती जा रही है।
