नारी शक्ति की पहचान—आरती महेंद्र: संघर्ष, सेवा और समाजवादी सोच से गढ़ रहीं जनता का विश्वास

संवाददाता:- अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

पीलीभीत:- पूरनपुर की धरती पर एक बार फिर जनसरोकारों की आवाज बुलंद होती नजर आ रही है, और इस आवाज को मजबूती दे रही हैं आरती महेंद्र। पूर्व प्रत्याशी के रूप में भले ही चुनावी परिणाम उनके पक्ष में न रहे हों, लेकिन जनता के बीच उनकी सक्रियता, संघर्ष और जमीनी पकड़ आज भी उन्हें एक मजबूत जननेता के रूप में स्थापित करती है।

आरती महेंद्र का राजनीतिक सफर सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज बनने का एक निरंतर प्रयास है। गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनना, बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर प्रशासन को घेरना—यह उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुकी है।

समाजवादी विचारधारा से प्रेरित होकर वे बराबरी, सामाजिक न्याय और हर वर्ग को सम्मान दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं। उनका मानना है कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचेगा, तब तक असली बदलाव संभव नहीं है। यही सोच उन्हें भीड़ से अलग और जनता के दिलों के करीब बनाती है।

आज पूरनपुर विधानसभा में जिस तरह से लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, वह इस बात का संकेत है कि जनता अब मुद्दों की राजनीति चाहती है, और आरती महेंद्र उसी दिशा में मजबूत विकल्प बनकर उभर रही हैं।उनका संदेश साफ है—”संघर्ष ही पहचान है, और जनता ही ताकत।”आने वाले समय में यह संघर्ष ही उन्हें और मजबूत बनाएगा, और पूरनपुर की राजनीति में एक नई दिशा तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!