संवाददाता:- अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

पीलीभीत: जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य में गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां कार सवार लोगों के साथ मारपीट की गई। पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने उन्हें भाजपा और बजरंग दल से जुड़ा बताकर हमला करने के लिए उकसाया।घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए परेवा वैश्य चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी।
उनकी सक्रियता के चलते हालात पर जल्द काबू पा लिया गया।बताया जा रहा है कि कार सवार लोग गांव से गुजर रहे थे, तभी रास्ते में गाड़ी निकालने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, साथ ही गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बिना देरी किए सलीम, शहरोज और अरबाज को नामजद करते हुए 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली निरीक्षक के मार्गदर्शन मे चौकी इंचार्ज अमर सिंह उनकी टीम द्वारा गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से माहौल को नियंत्रित रखा गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
