संवाददाता:- अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा के निर्देशन में जनपद की पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया के मार्गदर्शन में थाना हजारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पास्को एक्ट के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना हजारा प्रभारी शरद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विशाल पुत्र उदय नारायण निवासी कटनी फुलवरिया, थाना पलिया जनपद खीरी को ग्राम रामनगर तिराहा से गिरफ्तार किया गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, हेड कांस्टेबल टेकचंद एवं हेड कांस्टेबल दिनेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही थाना हजारा पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है
