संवाददाता :- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह
पीलीभीत:- माधौटांडा-पीलीभीत मार्ग पर नवदिया सुखदासपुर के पास एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां तेज आंधी में गिरा पेड़ अब तक पूरी तरह नहीं हटाया गया सड़क किनारे अधकटा पेड़ का बड़ा हिस्सा अभी भी हाईवे पर लटका हुआ है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ दिन पहले आई तेज आंधी में यह पेड़ सड़क पर गिर गया था सूचना मिलने पर संबंधित विभाग ने पेड़ को हटाने का काम शुरू किया, लेकिन उसे पूरी तरह साफ करने के बजाय बीच में ही छोड़ दिया गया।
मौजूदा स्थिति यह की आज भी पेड़ का मोटा हिस्सा सड़क की ओर झुका हुआ है। यह खासकर रात के समय और तेज रफ्तार वाहनों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
किसकी जिम्मेदारी? यह पेड़ सामाजिक वानिकी विभाग के अंतर्गत आता है, इसलिए इसकी देखरेख और सुरक्षित हटाने की जिम्मेदारी उसी विभाग की बनती है। लेकिन मौके की स्थिति साफ बताती है कि काम को गंभीरता से नहीं लिया गया।रोजाना गुजरते हैं सैकड़ों वाहन यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य रास्ता है, जहां से ग्रामीणों के साथ-साथ छोटे-बड़े वाहन लगातार गुजरते हैं। ऐसे में अधूरा हटाया गया पेड़ कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों को इस खतरे के बारे में बताया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों में इस लापरवाही को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।बड़ा सवाल आखिर कब तक जिम्मेदार विभाग यूं ही आंखें मूंदे बैठे रहेंगे? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा? मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल पेड़ को पूरी तरह हटाकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
