संवाददाता:- धर्मपाल सिंह, अरुन वर्मा

पीलीभीत:- जनपद में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए थाना माधौटांडा में तैनात उपनिरीक्षक प्रदुम्मन कुमार को थाना सुनगढ़ी की आसाम चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है। तैनाती के बाद थाना माधौटांडा परिसर में उपनिरीक्षक प्रदुम्मन कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस दौरान थाना स्टाफ ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने संबोधन में प्रदुम्मन कुमार ने सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस मौके पर थाना स्टाफ के कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
