रिपोर्ट इंद्रजीत सिंह राजपूत /
/
पीलीभीत जनपद की सदर तहसील में लेखपाल संघ की तहसील कार्यकारिणी ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि उनकी समस्याओं का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान नहीं किया गया, तो तहसील सदर के समस्त लेखपाल कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे। जिससे जनमानस की समस्याओं में हुए व्यवधान की जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी ।

लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से विभिन्न प्रशासनिक एवं कार्य संबंधी समस्याएं लंबित पड़ी हैं, लेखपाल वीरेंद्र कुमार के विरुद्ध विना सहानुभूतिपूर्वक विचार किए की गई कार्यवाही,जिनका समाधान न होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि समस्याओं के निराकरण के लिए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और विभागीय स्तर पर संवाद को अधिक व्यावहारिक एवं पारदर्शी बनाया जाए।इस दौरान उपजिलाधिकारी ने लेखपालों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि लेखपालों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर उनकी व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि राजस्व कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।
बैठक में तहसील अध्यक्ष सन्तोष कुमार, मंत्री वीरेंद्र कुमार, लेखपाल विनय, ज्योति सिंह, पुष्पा यादव, जितेंद्र कुमार सहित कई लेखपाल उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों को दोहराते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।
अब निगाहें प्रशासन की आगामी कार्यवाही पर टिकी हैं। यदि तय समय में समाधान नहीं होता है, तो लेखपालों का कार्य बहिष्कार तहसील स्तर पर राजस्व कार्यों को प्रभावित कर सकता है, जिससे आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में प्रशासन के लिए यह जरूरी हो गया है कि वह समय रहते प्रभावी कदम उठाए और स्थिति को संतुलित बनाए रखे।
