संवाददाता:- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह

पीलीभीत:- (विकासखंड पूरनपुर) में हर घर जल योजना की हालत बेहद चिंताजनक हो गई है। जमुनिया खास गांव में टंकियों के जरिए सप्लाई हो रहा पानी पूरी तरह दूषित, काला और तेज बदबूदार है, जिसे देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नलों से निकल रहा पानी किसी गटर के पानी जैसा नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि इस पानी को न तो पीया जा सकता है और न ही घरेलू उपयोग में लाया जा सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे साफ जाहिर होता है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। दूषित पानी के कारण गांव में बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना का यह हाल क्यों है?
क्या अधिकारियों की लापरवाही पर कोई कार्रवाई होगी या फिर ग्रामीणों को यूं ही जहरीला पानी पीने को मजबूर किया जाएगा?ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जिलाधिकारी पीलीभीत से मांग की है कि मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ की जाये
