मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल व उपनिरीक्षक मो. सैफ की अगुवाई में बड़ी सफलता, 5 शिकार माफिया गिरफ्तार

संवाददाता:- धर्मपाल सिंह, अरुन वर्मा

पीलीभीत:- माधौटांडा थाना क्षेत्र में पुलिस और वन्यजीव शिकार में लिप्त अभियुक्तों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा और शिकार में उपयोग होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी राघवपुरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो वन्यजीवों के अवैध शिकार की गतिविधियों में सक्रिय थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने किया टीम में उपनिरीक्षक मो. सैफ, हेड कांस्टेबल अनुराग सिंह, कांस्टेबल अंकुर कुमार और कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्तों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उनकी हिस्ट्री शीट खोली जाएगी तथा उनके विरुद्ध सख्त और प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!