बीजेपी पीलीभीत में “सबको साधा” संगठन विस्तार: 8 नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी, हर वर्ग को मिला प्रतिनिधित्व

संवाददाता:- TV 1News Network

पीलीभीत:- भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने रिक्त पदों पर नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियाँ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य की संस्तुति के बाद की गई हैं।

जारी सूची के अनुसार—अभिमन्यु गंगवार को जिला मीडिया प्रभारी

दीपक सोनकर को जिला सह मीडिया प्रभारी

अभिनीत पाण्डेय को जिला सोशल मीडिया संयोजक

विजय सरकार को जिला सह सोशल मीडिया संयोजक

हरिओम शर्मा को जिला आईटी संयोजक

पंकज प्रजापति को जिला सह आईटी संयोजक

पुष्पा शुक्ला को जिला कार्यालय मंत्री

राम चरण लाल राठौर को जिला सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद सहित पार्टी के कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे और हर कार्यकर्ता के सम्मान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।अभिमन्यु गंगवार का संगठन से पुराना जुड़ाव रहा है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला प्रचारक दुर्गा प्रसाद गंगवार के पुत्र हैं और बचपन से संघ के सक्रिय स्वयंसेवक रहे हैं।

इससे पहले वे जिला आईटी संयोजक और सोशल मीडिया संयोजक जैसे अहम दायित्व भी निभा चुके हैं।इस संगठन विस्तार को आगामी चुनावी तैयारियों और बूथ स्तर तक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!