अमरैया कलां में मानदेय जारी, काम गायब! अब नोटिस के बाद खुलेंगी पोल या फिर लीपापोती?

संवाददाता:- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह

पीलीभीत:- जिला पंचायत राज अधिकारी पीलीभीत की ओर से ग्राम पंचायत अमरेया कला में गंभीर लापरवाही के मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। शिकायत के आधार पर पंचायत सहायक पुष्पा देवी पर पंचायत सचिवालय का नियमित संचालन न करने के आरोप लगे हैं।

शिकायतकर्ता रविन्द्र कुमार ने आरोप लगाया है कि पंचायत सहायक द्वारा कभी भी सचिवालय नहीं खोला जाता, जबकि उन्हें नियमित मानदेय दिया जा रहा है। ग्रामीणों को जरूरी कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रभावित हो रहा है।

इस संबंध में पूर्व में भी 7 फरवरी 2026 को खंड विकास अधिकारी पूरनपुर को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।

पंचायत राज अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्ष को 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। साथ ही, यह भी पूछा गया है कि यदि लापरवाही पाई गई तो अब तक क्या कार्रवाई की गई।

प्रशासन के इस कदम से साफ है कि अब पंचायत स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।इस नोटिस के बाद जिले की अन्य पंचायतों में भी हड़कंप मच गया है और कार्यप्रणाली सुधारने का दबाव बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!