संवाददाता:- धर्मपाल सिंह, अरुन वर्मा

पीलीभीत:- कलीनगर तहसील में ‘गौ सम्मान आह्वान’ अभियान के तहत भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र अधिकारियों को सौंपा।
इस दौरान गोविंद राणा और दीपक बाथम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने गोवंश की सुरक्षा के लिए सख्त कानून लागू करने, गौशालाओं को बेहतर संसाधन और सुविधाएं देने तथा गौ संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की मांग उठाई।अभियान में स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि यह मुद्दा जनभावनाओं से जुड़ता जा रहा है।बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंदूवादी संगठनों द्वारा इसी तरह ज्ञापन देकर गौ संरक्षण की आवाज बुलंद की जा रही है, जिससे प्रदेशभर में यह अभियान तेजी पकड़ता नजर आ रहा है।
