संवाददाता:- अरुन वर्मा

पीलीभीत:- देशभर में केंद्र सरकार की फ्री अन्न योजना ने आम जनजीवन पर गहरा असर डाला है गांव की झोपड़ी से लेकर शहर की बस्तियों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इस योजना से बड़ी राहत मिल रही है। महंगाई और आर्थिक चुनौतियों के बीच यह योजना लाखों लोगों के लिए सहारा बनकर उभरी है।
ग्रामीण इलाकों में जहां पहले दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल होता था, अब वहां परिवारों को हर महीने मुफ्त राशन मिलने से स्थिति काफी सुधरी है। वहीं शहरों में मजदूर, रिक्शा चालक और निम्न आय वर्ग के लोग भी इस योजना से लाभान्वित होकर सरकार के प्रति आभार जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस पहल ने न सिर्फ भूख की समस्या को कम किया है, बल्कि उनके जीवन में एक नई स्थिरता भी दी है।
राशन की चिंता कम होने से अब परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों पर भी ध्यान दे पा रहे हैं। सरकार की इस योजना को लेकर आम जनता में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।
कई लाभार्थियों ने खुले तौर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi की नीतियों की तारीफ करते हुए इसे गरीबों के हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया है फ्री अन्न योजना आज सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन में सुरक्षा और सम्मान का आधार बन चुकी है। गांव हो या शहर—हर जगह इसकी गूंज साफ सुनाई दे रही है।— अरुण वर्मा, पत्रकार
