दहेज कांड में 4 दिन बाद भी FIR नहीं—पीलीभीत पुलिस पर उठे सवाल, पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर

संवाददाता:- TV 1 NEWS NETWORK

पीलीभीत:- पूरनपुर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आने के बाद भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं हैरानी की बात यह है कि घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जिससे पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार, खमरिया पट्टी निवासी एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी पूरे रीति-रिवाज से की थी। तिलक में लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद दूल्हा पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं। शादी के दौरान ही पांच लाख रुपये नकद की मांग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बारातियों ने हंगामा और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि अगले दिन दूल्हा पक्ष के लोगों ने फिर से दहेज की मांग को लेकर लड़की पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई और बिना दहेज की मांग पूरी हुए लड़की को विदा कराने से इनकार कर दिया गया। पीड़ित ने तत्काल पुलिस से शिकायत की, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी थाना स्तर पर कोई FIR दर्ज नहीं की गई। इससे पुलिस की निष्क्रियता और संवेदनहीनता साफ नजर आ रही है। क्या पीलीभीत में कानून का डर खत्म हो गया है? आखिर कब मिलेगी बेटियों को इंसाफ और कब जागेगी पुलिस?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!