शराब भट्टी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा जमकर हुआ हंगामा, पुलिस से भिड़ीं महिलाएं

संवाददाता:- धर्मपाल सिंह, अरुन वर्मा

पीलीभीत:- माधौटांडा थाना क्षेत्र स्थित बूंदीबूड़ गांव में नई शराब भट्टी खोले जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। शराब भट्टी का विरोध कर रही बंगाली महिलाओं का गुस्सा उस समय भड़क उठा जब प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। देखते ही देखते महिलाओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो धक्का-मुक्की और झड़प में बदल गई।प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि गांव में शराब भट्टी खुलने से माहौल खराब होगा और युवाओं पर गलत असर पड़ेगा। महिलाओं ने शराब भट्टी को स्थाई रूप से बंद कराने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम, तहसीलदार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस द्वारा महिलाओं को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आक्रोशित महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं।

इसी दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें कई महिलाएं और पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।स्थिति तनावपूर्ण होने पर पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर हालात पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!