संवाददाता:- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी कार्यशैली का लोहा मनवाया है। माह अप्रैल-2026 की IGRS पुलिस रैंकिंग में पीलीभीत जनपद ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई। खास बात यह रही कि जनपद के सभी 17 थानों ने भी शिकायतों के निस्तारण में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि के बाद पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों ने इसे पुलिस कर्मियों की मेहनत, जवाबदेही और जनता के प्रति संवेदनशील कार्यशैली का परिणाम बताया है।जनता की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण कराने की दिशा में पीलीभीत पुलिस लगातार बेहतर कार्य कर रही है, जिसका परिणाम अब प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में साफ दिखाई दे रहा है।
