थाना दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

तहसील संवाददाता : अजीम मिर्जा

पीलीभीत:- जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। थाना परिसर में सुबह से ही जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, आपसी विवाद, कब्जे और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामलों को लेकर लोग पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की।थाना दिवस के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पूरी तरह सक्रिय नजर आई। अधिकारियों ने समन्वय के साथ शिकायतों की जांच कर संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। फरियादियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान कराया जाएगा तथा किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।कार्यक्रम में गढ़वा चौकी इंचार्ज, तहसीलदार पूरनपुर, लेखपाल सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। वहीं थाना स्टाफ भी पूरे समय मुस्तैदी के साथ व्यवस्था संभालता दिखाई दिया।अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और थाना दिवस इसी उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। थाना परिसर में पहुंचे ग्रामीणों ने भी प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की। कई लोगों ने बताया कि उनकी शिकायतों पर तत्काल सुनवाई हुई और मौके पर समाधान मिलने से उन्हें राहत महसूस हुई।इस दौरान अधिकारियों ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए, ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना दिवस में प्रशासन की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से लोगों में सकारात्मक संदेश गया कि पुलिस और प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर और संवेदनशील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!