सवालों के घेरे में जिम्मेदार विभाग, आखिर किसकी छत्रछाया में चल रहा था मौत की गोलियों का कारोबार?

संवाददाता:- धर्मपाल सिंह, अरुन वर्मा

पीलीभीत:- नशे के काले कारोबार पर जहानाबाद पुलिस ने बड़ी चोट करते हुए प्रतिबंधित अल्प्राजोलम दवाइयों का भारी जखीरा पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमरिया/जहानाबाद क्षेत्र में अवैध बिक्री के लिए लाई गई करीब 1 लाख 20 हजार नशीली गोलियां बरामद कीं।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों — लखीमपुर खीरी निवासी लखविंदर सिंह, ओमकार मिश्रा और पीलीभीत निवासी फुरकान को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो चारपहिया वाहन, गत्ते के डिब्बों में भरी नशीली दवाइयां और बिक्री के 54 हजार 550 रुपये भी बरामद हुए।पूरे मामले का खुलासा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सदर नताशा गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।लेकिन इस बड़े खुलासे के बाद कई सवाल जिम्मेदार विभागों पर भी खड़े हो रहे हैं। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां जिले तक पहुंची कैसे? क्या ड्रग माफिया बेखौफ होकर नेटवर्क चला रहे थे और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे थे?जिले में लगातार बढ़ते नशे के कारोबार के बीच जहानाबाद पुलिस की यह कार्रवाई बड़ी मानी जा रही है, लेकिन अब नजर इस बात पर है कि “सिर्फ पकड़” होगी या नशे के पूरे सिंडिकेट पर भी शिकंजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!