देशी कट्टे संग वायरल वीडियो पर उठे सवाल, हथियार असली या नकली? जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता:- धर्मपाल सिंह, अरुन वर्मा

पीलीभीत:- थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम ओरिया निवासी अरुण कुमार पुत्र शिवकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक हरियाणवी गायक Masoom Sharma के गानों पर कथित तौर पर देशी कट्टा लहराते हुए नजर आ रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन युवाओं में गलत संदेश दे रहा है और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram⁠� पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने UP Police⁠�, Pilibhit Police⁠� समेत आला अधिकारियों को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल वीडियो की सत्यता और हथियार के वैध या अवैध होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!