प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो पानी की टंकी पर चढ़ गई किशोरी, गांव में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

संवाददाता:- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह

पीलीभीत:- थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा में शादी की जिद को लेकर एक किशोरी पानी की टंकी पर चढ़ गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक द्वारा इनकार किए जाने के बाद उसने यह कदम उठा लिया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजन काफी देर तक किशोरी को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। सूचना पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने हालात संभाले और समझा-बुझाकर किशोरी को सकुशल नीचे उतार लिया।पुलिस के अनुसार, “सूचना पर तत्काल थाना माधोटांडा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर किशोरी को सकुशल पानी की टंकी से नीचे उतार लिया गया है। परिजनों की उपस्थिति में उसे थाने लाकर काउंसलिंग की जा रही है। विधिक एवं आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।”घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग टंकी के नीचे जमा होकर पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!