संवाददाता:- धर्मपाल सिंह, अरुन वर्मा

पीलीभीत:- थाना माधोटांडा क्षेत्र के करनापुर गांव मे स्थित हाथा बाबा के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान थाना घुघंचाई क्षेत्र के गांव लुकटियाई निवासी महेश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही शाहगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि सोमवार को महेश कुमार अपने पिता रामचन्द्र के साथ पीलीभीत कोर्ट गया था, जहां उसकी पत्नी से समझौता हुआ था। समझौते के बाद महेश ने अपने पिता से कहा कि “आप घर चलो, मैं बाद में आता हूं।” लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा, जिससे परिजन परेशान हो गए।मंगलवार को पुलिस ने महेश के पिता को सूचना दी कि हाथा बाबा के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। मौके पर पहुंचकर पिता ने शव की पहचान अपने बेटे महेश कुमार के रूप में की। इकलौते बेटे का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।परिजनों के मुताबिक महेश अपने माता-पिता का अकेला बेटा था। परिवार में पिता रामचन्द्र, माता जगो देवी और एक बहन हैं। महेश की शादी शाहगढ़ गांव में हुई थी।फिलहाल माधौटांडा पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं मृतक युवक के परिजनों की ओर से अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
