कलीनगर तहसील में अचानक बिगड़ी माल बाबू पुनीत कुमार की तबीयत, तहसील परिसर में मचा हड़कंप, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

संवाददाता:- धर्मपाल सिंह, अरुन वर्मा

पीलीभीत:- तहसील में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब तहसील में कार्यरत माल बाबू पुनीत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान उनकी हालत अचानक खराब होने लगी, जिससे तहसील कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।मौके पर मौजूद तहसील अधिकारियों ने बिना देर किए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर पुनीत कुमार को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।घटना के बाद तहसील परिसर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। कर्मचारियों में चिंता देखी जा रही है और सभी लोग पुनीत कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!