एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा की सख्त मॉनिटरिंग लाई रंग, IGRS निस्तारण में प्रदेश में नंबर-1 बनी पीलीभीत पुलिस, उत्कृष्ट कार्य पर पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर किया उत्साहवर्धन

संवाददाता:- अरुन वर्मा, धर्मपाल सिंह

पीलीभीत:- पुलिस ने जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। माह अप्रैल की IGRS मासिक रैंकिंग में जनपदीय पुलिस कार्यालय एवं जिले के 17 थानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पीलीभीत का नाम रोशन किया।पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा के निर्देशन में जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर लगातार मॉनिटरिंग, जवाबदेही और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया।

एसपी के सख्त निर्देशों का ही परिणाम रहा कि पीलीभीत पुलिस प्रदेश की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंची।उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। साथ ही भविष्य में भी इसी तरह जनता की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए।पीलीभीत पुलिस की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है, वहीं जिले की कार्यशैली की प्रदेश स्तर पर सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!