संभल में कथित पत्रकार पर चैनल से धोखाधड़ी के गंभीर आरोप प्रबंधन ने किया बाहर

जनपद संभल में एक कथित पत्रकार पर मीडिया संस्थान के साथ आर्थिक अनियमितता और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। टीवी 1 न्यूज़ नेटवर्क प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जगतपाल सिंह नामक व्यक्ति को चैनल से बाहर कर दिया गया है। प्रबंधन का आरोप है कि उसने पत्रकारिता की आड़ में विज्ञापनों के नाम पर धनराशि एकत्र की, लेकिन वह रकम चैनल को जमा नहीं कराई, जिससे चैनल को आर्थिक नुकसान पहुंचा।चैनल प्रबंधन का कहना है कि पिछले कुछ समय से जगतपाल सिंह की कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

आरोप है कि वह विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों एवं अन्य लोगों से चैनल में विज्ञापन प्रसारित कराने के नाम पर धनराशि लेता था, लेकिन विज्ञापनों से संबंधित रकम चैनल तक नहीं पहुंचती थी। मामले की जानकारी मिलने पर प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच-पड़ताल की, जिसमें कई तथ्यों के सामने आने का दावा किया गया।

चैनल प्रबंधन का कहना है कि पिछले कुछ समय से जगतपाल सिंह की कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। आरोप है कि वह विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों एवं अन्य लोगों से चैनल में विज्ञापन प्रसारित कराने के नाम पर धनराशि लेता था, लेकिन विज्ञापनों से संबंधित रकम चैनल तक नहीं पहुंचती थी। मामले की जानकारी मिलने पर प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच-पड़ताल की, जिसमें कई तथ्यों के सामने आने का दावा किया गया।

प्रबंधन के अनुसार, संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों के कारण चैनल को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आरोप है कि पत्रकारिता की पहचान का उपयोग कर वह लोगों के बीच अपना प्रभाव दिखाने का प्रयास करता था तथा कई स्थानों पर स्वयं को प्रभावशाली पत्रकार बताकर संपर्क बनाता था।

चैनल प्रबंधन ने यह भी दावा किया है कि जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति से जुड़े कई वीडियो उनके संज्ञान में आए। प्रबंधन के अनुसार, प्राप्त वीडियो में वह कथित रूप से नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। आरोप है कि एक वीडियो में वह अत्यधिक नशे की स्थिति में चारपाई पर आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आ रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में वह एक होटल में बैठा दिखाई दे रहा है। प्रबंधन का कहना है कि इन वीडियो के सामने आने के बाद उसके आचरण को लेकर और अधिक गंभीर सवाल खड़े हुए।

प्रबंधन का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति अक्सर नशे की हालत में लोगों से संपर्क करता था और स्वयं को प्रभावशाली पत्रकार बताकर अपना रौब दिखाने का प्रयास करता था। यह भी आरोप लगाया गया है कि शराब के नशे में कई अधिकारियों एवं अन्य लोगों को फोन कर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश की जाती थी। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

चैनल प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पहले भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से पत्रकारिता जैसे जिम्मेदार पेशे की छवि धूमिल होती है और ईमानदारी से कार्य करने वाले पत्रकारों की प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ता है। प्रबंधन का कहना है कि पत्रकारिता समाज सेवा और जनहित से जुड़ा क्षेत्र है, न कि व्यक्तिगत लाभ या प्रभाव प्रदर्शन का माध्यम।

टीवी 1 न्यूज़ नेटवर्क ने स्पष्ट किया है कि जगतपाल सिंह का अब चैनल से कोई संबंध नहीं है। साथ ही व्यापारियों, संस्थानों एवं आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति को विज्ञापन या मीडिया कार्य के नाम पर धनराशि देने से पहले उसकी अधिकृत पहचान और वर्तमान संबद्धता की पुष्टि अवश्य कर लें।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!