रिपोर्ट इंद्रजीत सिंह राजपूत
पीलीभीत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजघाट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान, मनोज पटेल, अमरीश शर्मा, पीयूष अग्रवाल, ओपी, डब्बू भाई, संजीव मोहन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री बिनीत अग्रवाल, कार्तिक भसीन सहित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता बन गया है।
कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूक करते हुए वृक्षों के संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के प्रेरणास्रोत अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” को आगे बढ़ाते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
