गिरवी रखी अंगूठी मांगने पर महिला से मारपीट का आरोप, सर्राफा बाजार में हंगामा

रिपोर्टर अजीम मिर्जा पुरनपुर

अंगूठी वापस मांगने गई महिला के साथ अभद्रता और gvमारपीट का आरोप, आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत

अंगूठी वापस मांगने गई महिला के साथ अभद्रता और gvमारपीट का आरोप, आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत

पूरनपुर, पीलीभीत। नगर के चौक सर्राफा बाजार में एक महिला के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूरनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी गिरवी रखी हुई अंगूठी वापस लेने के लिए सर्राफा बाजार स्थित एक सुनार की दुकान पर पहुंची थी। महिला का आरोप है कि जब उसने अपनी अंगूठी और उससे संबंधित हिसाब-किताब की जानकारी मांगी तो वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर कथित रूप से महिला और उसके साथ आए लोगों का गिरेबान पकड़ लिया गया तथा उनके साथ मारपीट की गई।
पीड़िता का कहना है कि उसने अपनी अंगूठी सुनार के पास गिरवी रखी थी और उसे छुड़ाने के उद्देश्य से दुकान पर पहुंची थी, लेकिन आरोपियों ने अंगूठी लौटाने से इनकार करते हुए कहा कि वह अंगूठी पहले ही ले जा चुकी है। महिला का आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद करीब आठ लोगों ने एकजुट होकर उसके साथ धक्का-मुक्की की, गाली-गलौज की और डराने-धमकाने का प्रयास किया।
घटना के बाद महिला ने पूरनपुर कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को लिखित शिकायत दी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उसने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
महिला का कहना है कि आरोपियों के व्यवहार से वह भयभीत है और उसे भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका है। उसने पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाने तथा गिरवी रखी गई अंगूठी वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!