(रिपोर्ट इंद्रजीत सिंह राजपूत)/
पीलीभीत मरौरी। ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जनसमस्याओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है।

भ्रमण के दौरान ब्लॉक प्रमुख भाजपा द्वारा आयोजित रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई कलश यात्रा में भी शामिल हुईं। यात्रा में महिलाओं, युवाओं और ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, भाईचारे और महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। स्थानीय लोगों ने ब्लॉक प्रमुख के जनसंपर्क अभियान और क्षेत्र में सक्रिय उपस्थिति की सराहना की।

