संवाददाता :- अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

पीलीभीत:- जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं कलीनगर–पूरनपुर मार्ग पर आधी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया खासपुर निवासी सचिन (26 वर्ष) अपनी बड़ी बहन के घर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान नवदिया धनेश के पास गुरुद्वारे के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़मृतक सचिन अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में बड़ा था। उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व ही हुई थी और उसकी एक मासूम छोटी बेटी भी है। युवक की असमय मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।पूरनपुर पुलिस जांच में जुटीपुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का बताया जा रहा है।
