संवाददाता:- अरुन वर्मा के साथ धर्मपाल सिंह

पीलीभीत:- जनपद के विकास खण्ड पूरनपुर क्षेत्र के गांव मकरन्दपुर चौगान नारायनपुर बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वाधान में जन कल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह की अध्यक्षता में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राकेश गोदान नर्सिंग होम के डॉक्टर अभिलाष सिंह एपीटी न्यूरो एवं डॉक्टर विवेक मिश्रा बीएएमएस फिजिशियन एवं बाल रोग विशेषज्ञ ने शिविर में पहुंचकर मरीजो की निशुल्क जांचोपरांत फ्री में कई तरह के 83 मरीजों को दवाइयां बांटी, निशुल्क शिविर में कई गांवों के लोगों ने पहुंच कर लाभ उठाया स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में मुख्य रूप से जन कल्याण सुरक्षा संघ के मण्डल कार्यकारणी सदस्य बरेली राय सिंह यादव जिलाउपाधक्ष अमरजीत सिंह जिला सचिव ब्रजेश सिंह तहसील सचिव कलीनगर भूपाराम पासवान तहसील उपाध्यक्ष कलीनगर मनप्रीत सिंह रामपाल यादव छत्रपाल पासवान गुरनाम सिंह मुख्तार सिंह गंगाराम राठौर सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
